Uncategorized

योगाचार्य लीलाराम साहू ने कराया योगाभ्यास

Yoga day

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ क्लब रायपुर में योगाचार्य लीलाराम साहू द्वारा योगाभ्यास कराया गया और योगासन से होनेवाले लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी । मुख्य अतिथि श्रीमती रितु जैन ने योग दिवस पर शुभकामनाएँ दी

और छत्तीसगढ़ क्लब में सन् २०१५ से संचालित योगा क्लास के सदस्यों की सराहना करते हुए अन्य सदस्यों को भी योगाभ्यास का अधिक से अधिक लाभ लेनेका अनुरोध किया ।

डाक्टर अनिल वर्मा, श्रीमती कल्पना शुक्ला , श्रीमती पूर्णिमा त्रिवेदी ,श्रीमती सुनंदा चौधरी , अंजना निगम और शैलेंद्र त्रिवेदी ने योगाभ्यास से हुए लाभ के अपने अनुभव से सदस्यों को अवगत कराया । गैस अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के संयुक्त सचिव श्रीआलोक तिवारी और क्लब के समस्त स्टाफ़ का योगदान सराहनीय रहा है ।

Related Articles

Back to top button