मनोरंजनव्यापार

हीरामंडी की ‘आलमजेब’ शर्मिन सहगल के पति अमन मेहता के पास है बेशुमार दौलत, फैमिली की नेटवर्थ 50000 करोड़ से ज्यादा

देश-विदेश में फैला है पूरे परिवार का कारोबार

Story Highlights
  • Knowledge is power
  • The Future Of Possible
  • Hibs and Ross County fans on final
  • Tip of the day: That man again
  • Hibs and Ross County fans on final
  • Spieth in danger of missing cut

हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ की ‘आलमजेब’ यानि शर्मिन सहगल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन ये बात कम हो लोग जानते हैं कि ये शर्मिन का पहला प्रोजेक्ट नहीं है। शर्मिन ने ‘मलाल’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी मलाल में शर्मिन के साथ मीजान जाफरी लिड रोल में थे।

भांजी होने के बावजूद हीरामंडी के लिए शर्मिन ने 16 बार दिया ऑडिशन
कई बार यह सवाल उठाए जाते हैं कि एक सामान्य चेहरे की लड़की को इतना बड़ा रोल कैसे मिला तो हम आपको बता दें कि शर्मिन संजय लीला भंसाली की भांजी है फिर भी शर्मिन को रोल पाने के लिए 16 बार ऑडिशन से गुजरना पड़ा था।

बात करें उनके पर्सनल लाइफ के बारे में तो इस बात से कम ही लोग वाकिफ होंगे कि शर्मिन शादीशुदा हैं और उनके पति एक बिलेनियर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शर्मिन के पति का नाम अमन मेहता है, जो एक नामचीन बिजनेसमैन हैं।


अमन मेहता, पिता सुधीर मेहता की कंपनी टॉरेंट फार्मासूटिकल्स में डायरेक्टर हैं. अमन के पिता सुधीर मेहता और चाचा समीर मेहता इस मल्टीनेशनल बिजनेस को बतौर चेयरपर्सन संभालते हैं। अमन मेहता की नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी संपत्ति बिलियन डॉलर में है और ब्लूमबर्ग 2024 इंटेक्स के अनुसार, अमन के पिता सुधीर मेहता की नेटवर्थ 53,800 करोड़ है।

2023 में अमन-शर्मिन की हुई थी शादी
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टॉरेंड फार्मासूटिकल्स अकेले ही 38.412 करोड़ का रेवेन्यू कमाती है। शर्मिन और अमन ने 2023 में ही एक-दूसरे का हाथ थामा था। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने कपिल शर्मा के शो पर भी शर्मिन की शादी का जिक्र छेड़ा था। इसी दौरान सोनाक्षी ने बताया था कि शर्मिन की शादी हो चुकी है। वहीं शर्मिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी और अमन की शादी की तस्वीरें और अन्य रोमांटिक फोटोज की मौजूद हैं।

शर्मिन ने मलाल से किया था डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्मिन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलाल फिल्म से की थी. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के अपोजिट दिखाई दी थीं। ये मीजान जाफरी की भी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म की कहानी शिवा और आस्था के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद अलग-अलग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

Related Articles

Back to top button