Featureराष्ट्रीयव्यापार

भारतीय किसान ने छत पर ही उगा डाला 2.5 लाख रुपए किलो वाला ‘जापानी आम’, पूरे सीजन करता है मोटी कमाई

सक्सेस स्टोरी, पूरे देश-दुनिया में हो रही है चर्चा

Story Highlights
  • Knowledge is power
  • The Future Of Possible
  • Hibs and Ross County fans on final
  • Tip of the day: That man again
  • Hibs and Ross County fans on final
  • Spieth in danger of missing cut

 

नई दिल्ली. इन दिनों लोग एग्जाॅटिक फलों के इतने दिवाने हो गए हैं कि इनके लिए लोग मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार हैं। देश में ऐसे फलों की खेती कर आज किसान अपनी किस्मत बदल रहे हैं। कर्नाटक के उडुपी के एक किसान ने सही फसल का चुनाव, थोड़ी मेहनत और ढेर सरे रिसर्च का नतीजा है कि आज यह किसान सिर्फ एक किस्म के फल को बेचकर अपनी किस्मत बदल डाली है। अब 2.5 लाख रुपए किलो की कीमत पर आम बेच लाखों कमा रहे हैं।

इस किसान ने जापान के प्रसिद्ध मियाजाकी आम (Miyazaki Mangoes) को भारत में ही ऊगा डाला दुनिया भर में इस वैरायटी का आम अपने अनोखे स्वाद और औषधीय गुणों के लिए काफी पसंद किया जाता है। उत्पादन में कम होने के वजह से इसकी कीमत लाखों में हैं।

कई बार हुए असफल
उडुपी के किसान जोसफ लोबो को एक्सॉटिक फलों को उगाने का काफी शौक है। वह कई तरह के एक्सॉटिक फलों और सब्जियों को उगने का प्रयास करते रहे। हालांकि, देश में सही मौसम और वातावरण नहीं मिलने के वजह से वह इसमें कुछ खास हासिल नहीं कर पाए थे। यही हाल जापानी आम मियाजाकी की फसल के साथ भी हुआ। फसल लगाने में लाखों का खर्च उठाने के बाद पौधे ठीक तरह से नहीं उग रहे थे। वह इस फसल के लिए जरूरी तापमान और वातावरण नहीं दे पा रहे थे जिस वजह से फसल बार-बार ख़राब हो रही थी हालांकि, उन्होंने इसके ऊपर गहन अध्ययन किया और जाना कि गर्म देशों में किसान इस आम की फसल को कैसे उगाते हैं।

कई प्रयासों के बाद किसान ने छत पर आम के पेड़ लगाने में सफलता हासिल कर ली।

Related Articles

Back to top button