उत्तर प्रदेशक्राइम

5 बेटियों के पिता ने खुद ही फाड़ डाला प्रेग्नेंट पत्नी का पेट, डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बताने से किया था इनकार

बेटे की चाहत में किया एक्सपेरिमेंट, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

 

पांच बेटियों के पिता को बेटे की चाहत का ऐसा किया कि आप सुनकर दंग रह जाएंगे। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। जहाँ पन्ना लाल ने अपनी पत्नी अनीता के गर्भ में पल रही संतान का खुद परीक्षण करना चाहा, जिसके चलते उसने हसिये से पत्नी का पेट काट दिया। महिला के पेट में आठ माह का गर्भ था। लेकिन पेट फाड़ने से उसकी मौत हो गई। कोर्ट ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ये है पूरा मामला
यूपी के बरेली जिले में स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गां व घोंचा निवासी युवती अनिता की शादी करीब 22 साल पहले नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी। शादी के बाद अनिता और पन्नालाल को पांच बेटियां हो गई। पन्नालाल को हर बार बेटे की चाहत रहती थी। पन्नालाल अपनी पत्नी से भी आए दिन झगड़ा करके दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इसी बीच जब उसकी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई तो वह उसके पेट में लड़का है या लड़की ये जानने के लिए उसका पेट हसिये से फाड़ दिया।

अनिता के भाई की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
मामले की जानकारी जब अनिता के भाई को लगी तो भाई ने पहले अपनी बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके आधार पर कोर्ट ने पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

 

Related Articles

Back to top button