अंतर्राष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

बला की खूबसूरत है भारत की ज़ारा, वर्ल्ड AI मॉडल कॉन्टेस्ट के टॉप 10 में बनाई जगह, 1500 मॉडल्स हैं प्रतिभागी

ब्रिटेन की फैनव्यू कंपनी, वर्ल्ड AI क्रिएटर अवॉर्ड के साथ मिलकर आयोजित कर रही कॉन्टेस्ट

World’s First AI Contest: मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स की तर्ज पर अब AI मॉडल्स का कॉन्टेस्ट भी शुरू हो गया है। दुनिया के पहले एआई मॉडल ब्यूटी कॉन्टेस्ट को ब्रिटेन की फैनव्यू कंपनी, वर्ल्ड AI क्रिएटर अवॉर्ड के साथ मिलकर आयोजित कर रही है। जिसमें दुनियाभर से 1500 AI मॉडल्स ने हिस्सा लिया है। भारत की ओर से ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली AI जनरेटेड मॉडल ज़ारा शतावरी टॉप-10 में शामिल हो गई हैं।

इस एआई मॉडल को एक इंडियन मोबाइल ऐड एजेंसी के सह-संस्थापक राहुल चौधरी ने क्रिएट किया है, जो कि खुद को डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट बताते हैं। जब ज़ारा एआई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पहुंची थी तब राहुल ने इसको लेकर लिंक्डइन में पोस्ट कर खुशी जाहिर की थी।

कौन हैं ज़ारा शतावरी?
ज़ारा को खाने-पीने, ट्रैवल और फैशन का शौक है। जारा एक हेल्थ और फिटनेस इन्फ्लूएंसर भी हैं और अपने सोशल मीडिया पर हेल्थ, एजुकेशन और फैशन से जुड़े टिप्स भी देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ज़ारा की एक से बढ़कर एक तश्वीरें हैं जिनमे उनकी खूबसूरती देखने को मिलती है। जारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी हर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है।

1500 में से टॉप-10 में चुनी गईं ज़ारा शतावरी
इस प्रतियोगिता में 2 AI जज होंगे तो वहीं PR एडवाइजर एंड्र्यू ब्लोच और बिजनेसमैन सैली ऐन-फॉसेट भी बतौर जज मौजूद रहेंगे। ब्यूटी पेजेंट के पहले चरण में 1500 प्रतिभागियों के बीच से टॉप 10 AI मॉडल्स का चयन किया गया है, जिनमें ज़ारा शतावरी भी शामिल है। अब इनमें शुरुआती 3 पायदान पर जीत हासिल करने वाली मॉडल्स को इनाम दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button