
राजधानी रायपुर में बदमाशों ने फिर एक बार बुलंद हौसलो ने दिन दहाड़े चाकूबाजी की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दिया. यह मामला रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग से सामने आया है. जहां पार्किंग स्टाफ के साथ दिन दहाडे़ मारपीट की गयी और उस पर चाकू से हमला किया गया. मामला गंज थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार युवकों ने किसी बात को लेकर पार्किंग स्टाफ से विवाद हुआ था. इसके बाद तीन युवकों ने हॉकी स्टिक, चाकू से हमला कर दिया. मौके पर जमकर लात घुसे भी चले. घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई.
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
इस हमले की सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) भी सामने आई है। वीडियो में पीली, गुलाबी और नीली टी-शर्ट पहने तीन युवकों को देखा जा सकता है। पहले एक बदमाश पार्किंग स्टाफ से गाली-गलौच और धक्का-मुक्की करता है।
फिर बाकी दो साथी भी हमला करने लगते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश चाकू लेकर स्टाफ पर वार करता है, वहीं दूसरे उसे हॉकी और डंडों से पीटते हैं।




