Uncategorized

चालान की कीमत बढ़ी, कुछ पुलिस वालों ने अवसर तलाश लिया, पूर्व गृहमंत्री ने की DGP से शिकायत

आपदा में तलाश लिया अवसर

छत्तीसगढ़ में चालान की रकम बढ़ने के कारण जनता परेशान है लेकिन इसमें कुछ पुलिस वालों ने अवसर तलाश लिया है वे पहले बड़े जनता को चालान का धौंस दिखाते हैं, बाद में सेटलमेंट कर अपनी कमाई कर रहे हैं। पुलिस विभाग की इस आरायता के संबंध में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कर ने डीजीपी को पत्र लिख चिंता जताई है और इस पर उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए कहां है ननकी राम कर ने जीपी अरुण देव गौतम को लिखे पत्र में कहा है कि पुलिस के इस कृति से भारतीय जनता पार्टी की छवि जनता के बीच खराब हो रही है इसलिए इस मामले में कार्रवाई करना अति आवश्यक है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रायपुर शहर में सबसे ज्यादा वसूली शहर के औद्योगिक क्षेत्र बीरगांव, उरला, भानपुरी, टाटीबंध, मंदिर हसौद, क्षेत्र में हो रही है। इसके अलावा बिलासपुर, अम्बिकापुर, बस्तर क्षेत्रो में भी वसूली की खबरें सामने आई थी। पूर्व गृह मंत्री ने इन्हीं सब में से कुछ जगहों की मीडिया रिपोर्ट्स भी डीजीपी को मुहैया करवाई है। साथ में उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग पर भी सवाल उठाए हैं
उन्होंने कहा है कि कुछ पुलिस अधिकारी अपने रसूख का प्रयोग करते हुए रायपुर से दुर्ग और दुर्ग से रायपुर ही पोस्टिंग करवाते हैं।

Related Articles

Back to top button