छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

स्वास्थ्य विभाग ने आधी रात के बाद ली लिखित परीक्षा, हड़बड़ी में हो गयी गड़बड़ी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का नया कारनामा

छ. ग.  प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में “राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन” के तहत निकाले गए विभिन्न पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही सामने आयी है, लिखित परीक्षा का समय शाम 5 बजे था लेकिन रात 12 बजे बाद ली गयी, नोडल अधिकारी  सुनील सोनी ने कहा एक दिन में ही पूरी प्रक्रिया करनी थी  (स्क्रूटनी, पात्र / अपात्र, सूची जारी करने,दावा आपत्ति निराकरण) की वजह से देर हो गया, स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकाले गए 53 विभिन्न पदों हेतु 27 जून को भर्ती प्रक्रिया कांकेर में होनी थी

विज्ञापन में जारी शेडयूल के अनुसार, सुबह 9-11 बजे तक आवेदन और पंजीयन, दोपहर 2 बजे पात्र अपात्र सूची प्रकाशन, 3 बजे दावा आपत्ति का  निराकरण 4:30 बजे पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी करना था शाम 5 से 5:30 बजे तक कौशल परीक्षा ,लिखित परीक्षा व इसके तुरंत बाद इंटरव्यू लेना था पूरी प्रक्रिया एक दिन में पूरी करनी थी, प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रो से कुल 784 अभ्यर्थी सुबह 6 बजे से कांकेर पहुँच गए थे भारी भीड़ की वजह से प्रक्रिया गड़बड़ा गयी |

सवाल -कहीं भी एक दिन पूरी भर्ती प्रकिया अपनायी नहीं जाती,

जानबूझकर ऐसी प्रक्रिया ताकि गड़बड़ी का पूरा मौका मिले, दावा-आपत्ति का इतना कम समय कि कुछ घंटों में आपत्ति करने दस्तावेज कहां से प्रस्तुत करेंगे इससे फर्जी व गड़बड़ी करने वालों अभ्यर्थियों को पूरा मौका मिलेगा

 

Related Articles

Back to top button