छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पूरी रथयात्रा में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल 

श्री गुंडिचा मंदिर के सामने हुए हादसे से हाहाकार

पुरी में हर साल की तरह इस बार भी रथयात्रा का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ, लेकिन इस बार उत्सव के बीच दुखद हादसा भी हुआ। रविवार तड़के जब सैकड़ों श्रद्धालु श्री गुंडिचा मंदिर के सामने तीनों रथों के दर्शन को जुटे, तब भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। प्रशासन राहत और जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला  मामला कुछ यूं है कि रविवार की सुबह करीब 4 से 4:20 बजे के दरमियान जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों के दर्शन के लिए एकत्रित थे। उसी दौरान दो गाड़ी भीड़ में घुस गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों की घबराहट के चलते वहां भगदड़ मच गई, ये हादसा पुरी के गुंडिचा मंदिर के पास सराधाबली क्षेत्र में हुआ है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं

.

Related Articles

Back to top button