
बलौदाबाजार जिले में आदिवासी छात्रावासों के लिए जेम पोर्टल के जरिये 51 लाख रुपये में 160 स्टील जग खरीदे गए हैं। ये आरोप है छत्तीसगढ़ कांग्रेस का, के बलौदाबाजार में 32000 रुपये में एक जग खरीदने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बलौदाबाजार जिले में आदिवासी छात्रावासों के लिए 51 लाख रुपये में 160 स्टील जग खरीदे गए हैं। इस मामले में विपक्षी दल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। हालांकि बीजेपी ने इस पूरे मामले का खंडन किया है और कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैला रही है।
अधिकारी और सरकार का कथन- इस पूरे मामले में सहायक आयुक्त सूरज दास मानिकपुरी ने कहा कि अभी खरीदी नहीं किया है वहीं, सरकार की तरफ से सफाई में कहा गया है कि बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा छात्रावास हेतु वाटर जग की जो खरीदी प्रस्तावित थी, उसे 23 फरवरी 2025 को ही जेम पोर्टल पर निरस्त कर दिया गया है। 32,499.50 प्रति जग की दर से 160 नग की कुल संभावित राशि 51 लाख की कोई भी भुगतान या आपूर्ति नहीं हुई है।



