Uncategorized
पद्मावती साहू को फिर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
AANGANBADI ELECTION

सप्रे शाला, रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की आम सभा आयोजित की गई। जिसमें संघ के पूर्व में हुए कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गई। इस आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष का भी निर्वाचन किया गया और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पद्मावती साहू का निर्वाचन से निर्विरोध हुआ। चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारी के रुप में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मौजूद थे। आम सभा में संघ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद थी। आमसभा में चुनाव के आगे के कामों की रणनीति भी तैयार की गई।




