क्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

सुब्रत रॉय के लिए तिहाड़ जेल में भेजी जाती थीं एयर होस्टेस, केजरीवाल एंड कंपनी कराती थी जुगाड़!

सुब्रत राय ने केजरीवाल को पार्टी फंड के जरिए 50 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी- गुप्ता

सुब्रत राय सहारा के तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कई सनसनीखेज मामलों का खुलासा हुआ है। यह खुलासा जिन्होंने किया है उनका नाम है सुनील गुप्ता… सुनील पूर्व में तिहाड़ के PRO रह चुके हैं। इन्होंने शुभांकर मिश्रा के पोडकॉस्ट में सुब्रत राय सहारा को लेकर कई चौंकाने वाली बाते कही हैं। करीब ढ़ाई घंटे के वीडियो में बताया कि सुब्रत राय जब जेल में थे तो उनके लिए बहुत वीआईपी व्यवस्था थी। जेल में जहां सुब्रत राय को रखा गया था वहां महंगी शराब, एयर होस्टेस और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती थीं।

जब उन्होनें इस बात की शिकायत तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुचाई, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इसके पीछे का कारण बताया गया कि सुब्रत राय ने केजरीवाल को पार्टी फंड के जरिए 50 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने रॉय के सामने समर्पण कर उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान कीं।

गुप्ता ने बताया कि जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को सुझाव दिया था कि रॉय को जेल परिसर के बाहर ले जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने की अनुमति दी जाए। इसके तहत उन्हें कोर्ट परिसर में ले जाया जाता था, जहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद रात में वहीं रुकते थे। गुप्ता ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के बावजूद, कई अवैध चीजें जेल के अंदर हो रही थीं, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि डीजी जेल की अध्यक्षता में हुई बैठकों में इन मुद्दों को उठाया गया, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। जब उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया, तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गुप्ता ने कहा, “मैंने जेल मंत्री की मौजूदगी में केजरीवाल को सब कुछ बताया कि कैसे जेल प्रशासन की मिलीभगत से सुब्रत रॉय को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन अंत में, कुछ भी ठोस नहीं किया गया। मुझे लगता है कि केजरीवाल या तो कुछ करने में असमर्थ थे या फिर उन्होंने समझौता कर लिया।” इन आरोपों ने तिहाड़ जेल प्रशासन और दिल्ली सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुब्रत रॉय को मिली विशेष सुविधाओं को लेकर जेल प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

सुब्रत राय-केजरीवाल तो वीडियो का महज एक पार्ट है, इसके अलावा वीडियो में अप्राकृतिक सेक्स करने के अलावा चार्ल्स शोभराज, अफजल गुरु और महिला कैदी-पुरुष कैदी की मुलाकात से लेकर नाइजीरियन कैदियों द्वारा पिछवाड़े फोन तक छुपा लेने की कहानी सुनाई/बताई गई है।

Related Articles

Back to top button