रायपुर मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा का आरोप.. HOD, साथ शराब पीने और SEX करने बनाता है दबाव
डॉ आशीष सिन्हा का है विवादों से पुराना नाता, पहले भी लग चुका है महिला प्रताड़ना का आरोप

रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (PTJNM) की पीजी छात्रा ने अपने डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कम्युनिटी मेडिसीन डिपार्टमेंट की छात्रा ने HOD के खिलाफ डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) को पत्र लिखकर आपबीती बताई है। डॉक्टर आशीष सिन्हा है कम्युनिटी मेडिसीन डिपार्टमेंट के एचओडी..जिन पर पूर्व में भी सिकल सेल की महिला कर्मचारियों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसे पूर्व सरकार में जांच के नाम पर दबा दिया था।

पीजी छात्रा ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि, एचओडी डॉ आशीष सिंह द्वारा एक कार्यक्रम में जबरन उसे शराब पीने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे मना करने पर एचओडी द्वारा उसपर मानसिक दबाव डाला गया, इसके आलावा छात्रा के शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि, छात्रा से थीसिस अप्रूवल के बदले पार्टी का प्रस्ताव और शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया है। वहीं, इस पत्र के अंत में छात्रा ने लिखा है कि, वह अखिल भारतीय कोटा (AIQ) से आई है, और छत्तीसगढ़ में उसके पास कोई मजबूत सपोर्ट सिस्टम नहीं है। जिस वजह से उसे अपने भविष्य और मानसिक स्थिति को लेकर बेहद चिंता सताने लगी है, उसने आशा की है कि, उसके साथ उचित न्याय होगा। इतना ही नहीं एचओडी डॉ आशीष सिन्हा, पीजी छात्रा के व्हाट्सएप पर लगे DP डिसप्ले पिक्चर पर भी नज़र रखते थे।

बता दें कि हाल ही में कोलकाता के डॉक्टर आरजीकर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला पूरे देश मे छाया था। जिसके बाद छग सरकार द्वारा प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की महिला डॉक्टरों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। लेकिन इस तरह की शिकायतें सरकारी दावों की पोल खोल रही।



