Uncategorized

पूर्व BJP विधायक और दिवंगत भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, हॉस्टल में रहकर करती थी पढ़ाई

2013 में बड़ी बेटी ने रायपुर में किया था सुसाइड

 

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से विधायक रहे दिवंगत भाजपा नेता भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी के आत्महत्या की खबर आ रही है। दीपा देहरादून के एक पीजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूचना मिलते ही पूरा परिवार उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों पहले ही दीपा अपने घर दंतेवाड़ा आई थी। कुछ दिन घर में बिताने के बाद वह उत्तराखंड वापस गई। जिसके बाद हॉस्टल में रहने लगी। बता दें। भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं। जिनके कुल 5 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी के 4 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां। भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

भीमा मांडवी की 2019 में हुई थी
भीमा मंडावी 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान बस्तर का दौरा कर रहे थे। उस दौरान 9 अप्रैल को कुआं कोंडा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था। जिसमें उनके ड्राइवर सहित तीन जवान शहीद हो गए थे 2019 में एनआईए ने केस दर्ज शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button