Uncategorized

शुभांगी तिवारी आप की मेयर प्रत्याशी, भाजपा ने जारी की वार्ड प्रत्याशियों की सूची

कइयों के टिकट कटे, कुछ के बदले वार्ड….देखें लिस्ट

रायपुर नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने नए युवा ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है। आम आदमी पार्टी ने रायपुर की निवासी शुभांगी तिवारी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त शुभांगी का पारिवारिक बैकग्राउंड राजनीति से आता है। उनकी मां अंजू चंद्रशेखर तिवारी दो बार की वार्ड पार्षद रह चुकी हैं।

इधर भाजपा ने अपने वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कई पूर्व प्रत्याशियों के परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट काटे गए हैं। उनकी जगह नए और जिताऊ चेहरों को मौका दिया गया है। इसके अलावा कई प्रत्याशियों के वार्ड बदल दिए गए हैं। बीजेपी का कहना है कि इन चेहरों के बदौलत वे अधिक से अधिक सीट जीतकर रायपुर नगर निगम में वापस काबिज होना चाहते हैं।

बता दे की दोपहर में ही आज मीनल चौबे को भाजपा ने अपना मेयर का चेहरा घोषित किया है मिनल चौबे में वर्तमान में रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं। देखें लिस्ट…

Related Articles

Back to top button