Steve Jobs की पत्नी लॉरेन पावेल को संतों से मिला ‘कमला’ नाम, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में होगा निवास
Lauren Powell became Kamala

पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महाकुंभ मेला आज से संगमनगरी प्रयागराज में शुरू हो गया है। महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए एप्पल (APPLE) के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स (Steve Jobs ) की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी भारत आई है। लॉरेन पॉवेल वाराणसी के बाद 13 जनवरी प्रयागराज पहुंच गईं हैं। लॉरेन पावेल 29 जनवरी तक महाकुंभ में कई अनुष्ठान करेंगी। इस दौरान वो अपने गुरु और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में ही रहेंगी।
लॉरेन की सनातन धर्म में गहरी रुचि होने के कारण उन्हें हिंदू नाम ‘कमला‘ दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि लॉरेन की सनातन धर्म में गहरी रुचि हैं और वो उन्हें पिता की तरह मानती हैं। उन्होंने कहा, “मैं भी उन्हें अपनी बेटी की तरह मानता हूं.” लॉरेन पॉवेल को अच्युत-गोत्र दिया गया है।
स्वामी कैलाशानंद ने जानकारी देते हुए कहा कि लॉरेन ध्यान लगाने के लिए भारत आईं हैं। उन्हें अखाड़े की पेशवाई रस्म में शामिल किया जाएगा। दुनिया के सबसे धनी परिवारों में से एक से ताल्लुक रखने वाली लॉरेन महाकुंभ के दौरान संन्यासी की तरह रहेंगी। वो शाही स्नान (14 जनवरी) और मौनी अमावस्या (29 जनवरी) के दौरान शाही स्नान करेंगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में की थी पूजा
बता दें कि इससे पहले शनिवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अपने गुरु के साथ पूजा की थी। महाकुंभ में लॉरेन जॉब्स के आगमन पर पुजारी ने कहा कि उन्हें मंदिर के बाहर से शिवलिंग के दर्शन कराए क्योंकि किसी अन्य हिंदू को भगवान शिव के पवित्र प्रतीक को छूने की अनुमति नहीं है।



