
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए। इनमें घायल नौ मजदूरों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आठ मजदूरों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 10 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए। सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। मलबे में दबे 10 मजूदरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नौ मे से दो मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक मृतक का नाम रहमत खान है जो की बलौदा बाजार का रहने वाला था तथा दूसरे का नाम रामदास पंडो है




