अंतर्राष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी की नागरिकता पर बवाल, दिल्ली HC पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी, सरकार से ऐक्शन की मांग

जवाब नहीं देने का केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। स्वामी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। स्वामी ने HC से मांग की है कि वह केंद्र सरकार को इस मामले में ऐक्शन लेने को कहे। इसके अलावा केंद्र सरकार से शिकायत पर स्टेटस रिपोर्ट मांगने की अपील की है।
अगस्त 2019 में सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वहां का पासपोर्ट रखते हैं।

उन्होंने भारतीय संविधान का हवाला देते हुए कहा था कि वह किसी एक देश के ही नागरिक हो सकते हैं। यदि कोई नागरिक दूसरे देश की सिटिजनशिप लेता है तो फिर उसे भारतीय नागरिता का त्याग करना होगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी को 20 अप्रैल, 2019 को एक नोटिस भी भेजा गया था।

इस नोटिस का विषय था- नागरिकता के संबंध में शिकायत। स्वामी का कहना था कि ब्रिटेन में पंजीकृत कंपनी बैकलॉप्स लिमिटेड के राहुल गांधी निदेशकों में से एक हैं। उनका दावा था कि कंपनी ने सालाना रिटर्न 2005 और 2006 में फाइल किया था। उसके मुताबिक राहुल गांधी की जन्मतिथि 19 जून, 1970 है। इसके अलावा उन्हें ब्रिटेन का नागरिक बताया गया है। अब स्वामी ने अदालत में कहा है कि मैंने केंद्र सरकार से कई बार इस शिकायत पर स्टेटस पूछा, जिस पर कोई जवाब नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button