खेलराष्ट्रीय

पेरिस में विनेश फोगाट की हो सकती थी मौत, कोच वूलर एकोस का खुलासा

विनेश ने समर्थन के लिए पूरे देशवासियों के जताया आभार

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट पदक जीतने के काफी करीब पहुंच गईं थी लेकिन फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजह होने के कारण उनके साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया। विनेश को वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था और इस वजह से वह फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले सकी। हालांकि उन्होंने आखिरी दम तक वजन कम करने के लिए सारे तरीके अपनाए लेकिन फाइनल की सुबह तक तय वजन तक नहीं पहुंच सकी। विनेश ने वजन कम करने के लिए खून निकलवाया, बाल कटवाए और लगातार कई घंटों तक एक्सरसाइज की थी, एक समय ऐसा भी आया था, जब उनके कोच को लगा था कि इतना ज्यादा प्रयास करने के कारण पहलवान की मौत भी हो सकती है।

ओलंपिक में पदक जीतने का सपना चकनाचूर होने के बाद संन्यास का ऐलान करने वाली विनेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनके इस सफर में साथ देने वाला का धन्यवाद किया और ये भी संकेत दिए हैं कि वह कुश्ती में वापसी करने वाली हैं। विनेश ने ये भी कहा है कि वह 2032 तक खेलना चाहती हैं।

पेरिस खेलों में विनेश फोगाट के कोच रहे वूलर एकॉस ने हैरतअंगेज खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें एक बार लगा था कि विनेश मर जाएगी।
कोच वूलर एकॉस ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि ओलंपिक फाइनल से एक रात पहले वजन घटाने के लिए करीब साढ़े पांच घंटे विनेश ने अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज की। इस दौरान उन्हें डर था कि अभ्यास के बाद पहलवान की मौत हो सकती है। विनेश ओलंपिक को हासिल करने के लिए पूरी जान लगा दी थी। सेमीफाइनल के बाद 2.7 किलोग्राम वजन ज्यादा था, हमने एक घंटे बीस मिनट तक एक्सरसाइज किया, लेकिन फिर भी 1.5 किलो वजन ज्यादा था।

”इसके बाद कोई विकल्प नहीं बचा और आधी रात से सुबह 5:30 बजे तक, वह अलग-अलग कार्डियो मशीनों और कुश्ती के दांव-पेंचों पर काम करती रही, वह एक घंटे में कुछ मिनट का ब्रेक लेकर 40-45 मिनट तक प्रयास करती। फिर वह शुरू करती और गिर जाती लेकिन किसी तरह हमने उसे उठाया। मैं जानबूझकर ज्यादा ड्रामा नहीं लिखना चाहता, लेकिन मुझे केवल ये याद आ रहा है कि मैं सोच रहा था कि वह मर सकती है।”

Related Articles

Back to top button