उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बिलासपुर में भीषण रेल हादसा, लोको पायलट समेत 8 लोगों की मौत, कई घायल

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़े हादसे (Bilaspur Train Accident) की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई है। इस भीषण रेल हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। घटना लालखदान सबवे से करीब तीन से चार किमी दूर कोरबा दिशा में हुई है। बता दें कि घायलों में महिला यात्रियों की संख्या अधिक है। अब तक 27  यात्री अस्पताल पहुंचे है जिनमें 6  की मृत्यु हो चुकी है।

कैसे टकराई ट्रेन और मालगाड़ी?

यह ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है. दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है.

Related Articles

Back to top button