15 अगस्त को बिहार के स्कूल में नहीं मिली मिठाई, छात्रों ने की टीचर को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
शिक्षक को आई चोट, पुलिस में नहीं हुई शिकायत

स्वतंत्रता दिवस पर सभी ने स्कूल में मिठाई खाई होगी, वंचित रह जाने पर छात्रों को नाराज होते हुए भी देखा ही होगा। लेकिन स्कूल में मिठाई न मिलने की वजह से छात्रों ने टीचरों की कुटाई यानी जमकर पिटाई कर दी, ये मामला थोड़ा नया जान पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस जगह के किसी छात्रों ने ये संग्राम किया है।
दरअसल ये क्रांतिकारी छात्र बक्सर, बिहार के हैं। यानी लड्डू के क्रांति की कहानी जिले के मुरार के इंटर स्तरीय हाई स्कूल की है। ऐसा नहीं है कि लड्डू नहीं मिलने पर छात्रों ने शिक्षकों पर सीधा हमला बोल दिया। पीटने से छात्रो में अपने हक के लड्डू की मांग की, नहीं मिलने पर विरोध जताया लेकिन प्रबंधन की तरफ से सही जवाब नहीं मिलने पर छात्रों का आक्रोश भड़क गया। नाराज छात्रो ने टीचरों के घर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर दी. फिर जो शिक्षक मिला उसे रास्ते में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. छात्रों के हंगामे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्कूल के प्रिंसिपल और टीचरों को थाने बुलाया गया है।

छात्रों का कहना है कि प्रत्येक साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को स्कूल के छात्र -छात्राओ के अलावे गांव के बच्चे विद्यालय में एकत्रित होते हैं. इस बार उनकी संख्या अधिक होने के कारण उन्हें मिठाई देने के बजाए शिक्षक दुर्व्यवहार कर भगाने लगे. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया और फिर मारपीट होने लगी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.
इस घटना में शिक्षक और छात्रों को हल्की चोटें भी आई हैं. घटना के बाद नाराज शिक्षक छात्रों और गैर छात्रों के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुँचे। हालांकि की अभी लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है को शिकायत के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।



