मीडिया के सुल्तान हैं सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक, बॉलीवुड के किंग खान से 4 गुना है संपत्ति
IPL 2024 के फाइनल मुकाबले के कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

IPL के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक किंग खान यानी शाहरूख खान की तुलना में हैदराबाद सनराइजर्स के मालिक की नेटवर्थ 4 गुनी है। हैदराबाद सनराइजर्स के मालिक कलानिधि मारन की कुल संपत्ति $2.85 बिलियन यानी लगभग 23,000 करोड़ रुपये है। फोब्स में जारी देश के अमीरों की लिस्ट में वे 82वें नम्बर पर आते हैं वहीं टीम का चेहरा बन चुकी उनकी बेटी और टीम की को फाउंडर काव्या मारन की कुल नेटवर्थ 409 करोड़ है। जबकि शाहरूख खान की कुल संपत्ति 6300 करोड़ रुपए ही है।


मीडिया के किंग हैं कलानिधि मारन
मीडिया के किंग कहे जाने वाले कलानिधि मारन तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम. करुणानिधि के पोते हैं। वहीं कलानिधि मारन के छोटे भाई दयानिधि मारन तमिलनाडु के दिग्गज नेता हैं। ये पूर्व मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। मारन सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक हैं जो कि देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप में शामिल हैं।

बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ 6300 करोड़ रुपए है। वह बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल हैं। शाहरुख खान मुंबई में अलीशान घर में रहते हैं जिसका नाम मन्नत है। मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपए है। इस अलावा शाहरुख खान का दुबई और लंदन भी घर है जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। शाहरुख खान का अपना प्रोडक्शन हाउस है जिसका सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान रिलायंस जियो, हुंडई, थम्स अप, दुबई टूरिज्म और आईटीसी सनफीस्ट डार्क फैंटेसी जैसे ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं। शाहरुख ने KidZania ब्रांड में भी इंवेस्ट किया है, उनके पास इसकी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।



