क्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर अब छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों पर, बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने रायपुर से 3 शार्प शूटर्स को दबोचा, 1 शूटर राजस्थान से गिरफ्तार

मास्टरमाइंड मयंक सिंह मलेशिया से चारो की कर रहा था मॉनिटरिंग

 

रायपुर। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर अब छत्तीसगढ़ के व्यापारियों पर भी है। रायपुर पुलिस ने एक बड़े व्यापारी की हत्या करने पहुंचे झारखंड के अमन साहू के गुर्गों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह फिरौती की रकम नहीं देने पर रायपुर के एक बड़े व्यवसायी की हत्या करने छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बता दे की झारखंड का अमन साहू लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर भी इसी गैंग के लोगों ने फायरिंग की थी।

कोडवर्ड का कर रहे थे इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में कारोबारी की ओरहत्या करने आए शूटर्स को मलेशिया से मयंक सिंह मॉनिटर कर रहा था। शूटर और राईडर को एक – दूसरे से अपनी पहचान छिपाने तथा किसी तकनीकी संपर्क में न रहने और अपने – अपने माध्यमों से एप के माध्यम से नेट कॉलिंग से ही संपर्क में रहने की हिदायत थी तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति या पुलिस की गिरफ्त की स्थिति में अलग – अलग कोड वर्ड तय किये गये थे। मयंक ने रोहित को 29-29 कोड यूज करने तथा पप्पू ने मुकेश को राम-राम और जय माता दी कोड यूज करने निर्देशित किया था। टॉरगेट रायपुर पहुंचने पर ही उपर से बताया जाता तथा गोली व बाईक की व्यवस्था मयंक द्वारा कराया जाता।

महाकाल का दर्शन कर रायपुर पहुंचा था मेन शूटर रोहित स्वर्णकार

झारखंड निवासी रोहित स्वर्णकार इंदौर के सेंधवा से पिस्टल लेकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर ट्रेन के माध्यम से रायपुर पहुंचा था। इसके अलावा 2 शूटर मुकेश और देवेन्द्र बस से रायपुर पहुंचे। प्लानिंग के मुताबिक रायपुर पुलिस के जवान इन्हें चिन्हित करने हेतु सादे लिबास में शहर के संभावित स्थलों पर तैनात किये गये। सादे लिबास में पेट्रोलिंग की अलग पार्टीयां तैनात की गई। गैंग के चौथे सदस्य पप्पू सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button