क्राइमछत्तीसगढ़

पार्किंग विवाद पर दुकान में घुसकर सराफा व्यवसायी की पिटाई, मारपीट में 10 पुरुषों के अलावा 2 महिलाएं भी, रायपुर में मचा बवाल,

जल्द कार्रवाई नहीं होने पर ज्वेलर्स एसोशिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

दुकान के सामने पार्किंग से मना करने पर अराजक तत्व इस कदर नाराज हुए की सराफा व्यवसायी की पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले 12 लोगों में 2 महिलाएं भी थी शामिल।

जानकारी के अनुसार अजय सोनी की दलदल सिवनी में कुसुम ज्वेलर्स नाम की सराफा दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे जब वे दुकान में थे उस दौरान कुछ लोग उनकी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने लगे। ऐसे में उनके शो रूम में आए ग्राहकों को परेशानी होने लगी। जब अजय सोनी ने लोगों से गाड़ियों को व्यवस्थित पार्क करने के लिए कहा तो अराजक तत्वों ने पहले तो गाली गलौज की फिर महिलाओं समेत दुकान के घुस गए और अजय को घसीटकर बाहर ले आए।

बताया जा रहा है कि अजय जब जान बचाने के लिए दुकान के भागे तो बदमाश उन्हें पीटते हुए फिर बाहर ले आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अबकी बार उन्हें बेल्ट से पीटा गया।

आस पास लोगो के इकट्ठा होते देख बदमाश भाग निकले। खबर मिलते ही सराफा व्यवसायी संघ में आक्रोश फैल गया। हालांकि SSP रायपुर संतोष सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है लेकिन संघ ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है

Related Articles

Back to top button