
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) संवर्ग के 12 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) / सहायक सेनानियों को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) / उप सेनानी या समतुल्य रैंक पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया है।
महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 15 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश (क्रमांक ESTB-102(2)/567/2026-HOME SECTION) के अनुसार, यह पदोन्नति 17 सितंबर 2026 को संपन्न हुई विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति (DPC) की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के तहत वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से उप सचिव रामप्रसाद चौहान द्वारा जारी किया गया है।
पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची:
-
श्री सुरेन्द्र साय पैकरा
-
श्री संजय कुमार ध्रुव
-
श्रीमती माधुरी धीरही
-
श्री अखिलेश कौशिक
-
श्री राजेश देवांगन
-
सुश्री स्नेहिल साहू
-
श्री घनश्याम कामड़े
-
सुश्री दिनेश्वरी नंद
-
श्री मनीष कुमार कंवर
-
सुश्री दीपिका मिंज
-
श्री अनूप कुमार लकड़ा
-
सुश्री मंजूलता बाज
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत हुए सभी 12 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।





