क्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों के तबादले, PHQ से लेकर जिलों तक बड़ा फेरबदल

राज्य शासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची; कांकेर, बस्तर, सुकमा समेत कई जिलों को मिले नए अफसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादला और नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत पुलिस मुख्यालय (PHQ), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) और बस्तर संभाग समेत विभिन्न संवेदनशील जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

पुलिस मुख्यालय और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां

  • अमन कुमार झा: पुलिस अधीक्षक, एसआईए (SIA), पुलिस मुख्यालय

  • अजय कुमार: पुलिस अधीक्षक, एसआईबी (SIB), पुलिस मुख्यालय

  • आकाश श्रीश्रीमाल: सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय

  • अक्षय प्रमोद सभद्रा: योजना एवं प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय

  • आकाश कुमार शुक्ला: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), नवा रायपुर

  • रविंद्र कुमार मीना: चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर

  • रोहित कुमार शाह: सेनानी, 15वीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) बटालियन, बीजापुर

जिलों और संभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर पर बदलाव

  • धौत्रे सुमित कुमार दत्ताहारि: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर

  • इशु अग्रवाल: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर

  • मयंक मिश्रा: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा

  • वैशाली जैन: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर

  • विमल कुमार पाठक: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर

  • हर्षित मेहर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव

  • राहुल बंसल: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीजापुर

शहरी क्षेत्रों में सीएसपी और एसीपी की कमान

  • साकोर मानसी नानाभाउ: सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), आजाद चौक, रायपुर

  • आदित्य कुमार: नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), राजनांदगांव

  • प्रतीक बंसोड़े: नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सरगुजा

  • अंशिका जैन: नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), जगदलपुर

Related Articles

Back to top button