
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर सक्रिय करने के लिए 36 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई सूची में रायपुर शहर की जिम्मेदारी परेश बागबाहरा को दी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण का प्रभार शीलवंत राय को मिला है। शीलवंत राय के पास पहले से आर्थिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी भी है। इसके अलावा वे भाजपा रायपुर जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य और रायपुर ग्रामीण जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रभारी का काम भी संभाल रहे हैं।
भाजपा की सूची में बलौदाबाजार से श्याम अग्रवाल, गरियाबंद से परेश वैष्णव, महासमुंद से संजय बंगानी और धमतरी से सुदीप अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग संभाग में भिलाई की जिम्मेदारी विशाल मिश्रा, दुर्ग में किशोर बरड़िया, बेमेतरा में जितेंद्र दावड़ा और बालोद में कमल डागा को मिली है। राजनांदगांव में अतुल देसलहरा को प्रभारी बनाया गया है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नवीन जैन, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सुरेश सोनी और कवर्धा में विकास जैन को जिम्मेदारी मिली है। बस्तर संभाग में कांकेर के प्रभारी संजय मोदी, कोंडागांव के श्रीश मिश्रा, नारायणपुर के बलवंत सिंह ठाकुर और बस्तर के प्रवीण बरडिया होंगे। दंतेवाड़ा में राजकुमार बोथरा, सुकमा में वेदांत दीक्षित और बीजापुर में नागेंद्र सिंह भदौरिया को जिम्मेदारी दी गई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी रितेश फरमानिया और ग्रामीण की निहारिका त्रिपाठी को दी गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सुभाष साहू प्रभारी और अमित शुक्ला सहप्रभारी बनाए गए हैं। मुंगेली में सचेन्द्र जैन, सक्ती में अविनाश बेरीवाल, जांजगीर-चांपा में नितेश अग्रवाल और कोरबा में गोपाल को प्रभार मिला है।
रायगढ़ संभाग में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए कमल अग्रवाल, रायगढ़ में चंद्रशेखर तिवारी और जशपुर में मुकेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा में अरुण केशरी, सूरजपुर में धर्मेंद्र दुबे, बलरामपुर में अंकुर मिश्रा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अशोक जायसवाल और कोरिया में पीयूष चावड़ा को जिला प्रभारी बनाया गया है।
पूरी सूची
| जिला | प्रभारी / सहप्रभारी |
|---|---|
| रायपुर शहर | परेश बागबाहरा |
| रायपुर ग्रामीण | शीलवंत राय |
| बलौदाबाजार | श्याम अग्रवाल |
| गरियाबंद | परेश वैष्णव |
| महासमुंद | संजय बंगानी |
| धमतरी | सुदीप अग्रवाल |
| भिलाई | विशाल मिश्रा |
| दुर्ग | किशोर बरड़िया |
| बेमेतरा | जितेंद्र दावड़ा |
| बालोद | कमल डागा |
| राजनांदगांव | अतुल देसलहरा |
| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | नवीन जैन |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | सुरेश सोनी |
| कवर्धा | विकास जैन |
| कांकेर | संजय मोदी |
| कोंडागांव | श्रीश मिश्रा |
| नारायणपुर | बलवंत सिंह ठाकुर |
| बस्तर | प्रवीण बरडिया |
| दंतेवाड़ा | राजकुमार बोथरा |
| सुकमा | वेदांत दीक्षित |
| बीजापुर | नागेंद्र सिंह भदौरिया |
| बिलासपुर शहर | रितेश फरमानिया |
| बिलासपुर ग्रामीण | निहारिका त्रिपाठी |
| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | सुभाष साहू, प्रभारी; अमित शुक्ला, सहप्रभारी |
| मुंगेली | सचेन्द्र जैन |
| सक्ती | अविनाश बेरीवाल |
| जांजगीर-चांपा | नितेश अग्रवाल |
| कोरबा | गोपाल |
| सारंगढ़-बिलाईगढ़ | कमल अग्रवाल |
| रायगढ़ | चंद्रशेखर तिवारी |
| जशपुर | मुकेश अग्रवाल |
| सरगुजा | अरुण केशरी |
| सूरजपुर | धर्मेंद्र दुबे |
| बलरामपुर | अंकुर मिश्रा |
| मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | अशोक जायसवाल |
| कोरिया | पीयूष चावड़ा |





