छत्तीसगढ़

शराब दुकानों की गड़बड़ी पर बड़ा वार, दो अफसर सस्पेंड, तीसरे पर शिकंजा

ओवररेट बिक्री और 53 पेटी शराब मामले में एक्शन, सरकार ने दिए सख्त संकेत

आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में गड़बड़ी, ओवररेट बिक्री और नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन लिया है। बलौदाबाजार-भाटापारा और बालोद के दो आबकारी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि 53 पेटी अवैध शराब मामले में बालोद की सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा शासन को भेजी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नियम तोड़ने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जांच में बलौदाबाजार-भाटापारा की रोहासी देशी कम्पोजिट शराब दुकान में अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत पर सही कार्रवाई नहीं करने और सीसीटीवी सिस्टम अपडेट नहीं रखने का मामला सामने आया। वहीं धमतरी में जब्त 53 पेटी अवैध शराब का स्रोत बालोद की अरकार शराब दुकान निकला, जहां तय सीमा से ज्यादा थोक बिक्री भी पकड़ में आई। इसी मामले में दुकान प्रभारी की लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button