Uncategorized

प्रफुल्ल को दोबारा छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष की कमान

निर्विरोध हुआ चुनाव, 3 साल का होगा कार्यकाल

रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के महासमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रफुल्ल कुमार फिर से प्रांताध्यक्ष चुने गए। बीते 3 साल के कार्यकाल के बाद हाल ही में उन्होंने प्रांताध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर महासमिति की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद रायपुर के गुरु घासी दास सांस्कृतिक भवन में महासमिति की बैठक हुई और प्रफुल्ल कुमार के बीते संघर्ष को देखते हुए, उन्हें निर्विरोध प्रांताध्यक्ष चुना गया। इसबार भी उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। चुनाव के दौरान रविंद्र तिवारी संरक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, सह निर्वाचन अधिकारी एस. पी. देवांगन, उप प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अधिकृत रुप से मौजूद थे।

निर्वाचन के बाद प्रफुल्ल कुमार ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संभाग और जिला अध्यक्षों ने बीते 4 साल के अल्प अवधि के ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर संगठन को बुलंदियों पर पंहुचाया। संघ की कोशिश होगी कि अगले 2 दिन में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के नई कार्यकारिणी का गठित कर दी जाए। जिसके बाद समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और अधिक संगठित हो कर नए जोश और ऊर्जा के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। कार्यक्रम के अंत में पूर्व महामंत्री देवानंद रात्रे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button