
छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में अमित जोस को एनकाउंटर में मार गिराया है। हिस्ट्रीशीटर अमित जोस के खिलाफ अलग-अलग थानों में 35 मुकदमे दर्ज थे | दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अमित जोस को मार गिराया। शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष जून में जोस हत्या की कोशिश के मामले में फरार था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। जोस ने इस दौरान शहर के सेक्टर-सात इलाके में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने जोस के सिर पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली
शुक्ला ने बताया कि इसी बीच जोस ने पुलिस दल पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2005 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी गोविंद विश्वकर्मा मारा गया था। वहीं, 2010 में जिले के जामुल क्षेत्र में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जोस के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे।

भिलाई टाउन शिप में कई सम्पतियों पर कब्ज़ा कर रखा था अमित जोस के सिर पर घोषित था इनाम कई अपराधों में शामिल था कुख्यात जोस पुलिस पर भी हमला कर चूका था



