छत्तीसगढ़बिहारराष्ट्रीय

छठ पूजा के लिए महादेव घाट तैयार, कल्पना बहाएंगी संगीत की बयार, CM साय होंगे संध्या अर्घ्य में शामिल

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को दिया न्यौता

बिहार सहित पूरे देश में मनाया जाने वाला छठ पर्व 5 नवंबर से शुरू हो रहा है। 5 नवंबर को नहाय खाय और 6 नवंबर को खरना के बाद 7 नवंबर को भगवान सूर्य को पहला यानी संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।

रायपुर के महादेव घाट पर हर साल की तरह इस साल भी भव्य तैयारी की जा रही है। छठ पूजा के लिए घाट तैयार कर लिया गया है। पूजा पाठ के दौरान गीत संगीत से माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी 7 नवंबर को घाट पर उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा 3 अन्य कलाकारों को भी निमंत्रण दिया गया है।

इस बीच छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर का एक प्रतिनिधि मंडल आयोजन प्रमुख राजेश सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर नवंबर 7 को छठ पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया । आयोजन प्रमुख ने मुख्यमंत्री को बताया को महादेव घाट पर नवंबर 7 को संध्या अर्घ्य होगा। इसके अलावा, महा-आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।
आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट, बृजेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, विधि व्यस्था प्रमुख अजय शर्मा, घाट व्यस्था प्रमुख वेद नारायण एवं रविंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रणजीत मिश्रा, संजीव सिंह, जयंत सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

शनिवार को छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने भी महादेव घाट रायपुर में पहुंचकर श्रम दान किया । रायपुर नगर निगम के द्वारा भी महादेव घाट की सफाई की जा रही । महादेव घाट को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। आयोजन प्रमुख राजेश सिंह, आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट, बृजेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, अजय शर्मा, अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, वेद नारायण, रणजीत मिश्रा, जयंत सिंह, संजीव सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह, अन्य सदस्य ने आज महादेव घाट पर अपना श्रम दान किया।

Related Articles

Back to top button