छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व सांसद सुनील सोनी रायपुर दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार, शहर में फूटे पटाखे

Sunil soni उप चुनाव के लिए जल्द कॉंग्रेस भी करेगी ऐलान

रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। घोषणा के बाद श्री सुनील सोनी को बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं, शहर में पटाखे भी फुट रहे हैं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद सुनील सोनी को बताया जाता है। श्री सोनी इसके पहले महापौर, आरडीए के अध्यक्ष और नगर निगम के सभापति भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक कैरियर अब तक बेदाग रहा है। पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और अब तक अपने आपको ईमानदार और मेहनती साबित करने का ईनाम मिला है।

श्री सुनील सोनी के अलावा भाजपा नेता केदारनाथ गुप्ता, राजीव कुमार अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, नंदन जैन, अवधेश कुमार जैन, उज्जवल दीपक का नाम भी चला था लेकिन अंततः बाजी सुनील सोनी के हाथ लगी। रायपुर दक्षिण सीट से उनकी विजय तय मानी जा रही है क्योंकि इस सीट पर कई सालों से भाजपा का कब्जा रहा है। पार्टी ने इस घोषणा के साथ उन अटकलों पर लगाम लगाई है, जिसमे कहा जाता रहा है कि पार्टी में बृजमोहन अग्रवाल का कद छोटा किया जा रहा है।

कांग्रेस से भी कई नेताओं के नाम चल रहे हैं जिसमें पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल प्रमुख तौर पर नाम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button