उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

बलात्कारी भाजपा विधायक को कोर्ट ने दोषी करार दिया, जा सकती है विधायकी

रेपिस्ट बीजेपी विधायक

वर्तमान विधायक रामदुलार गोंड पर आठ साल पहले प्रधानपति रहते हुए नाबालिग से दुष्‍कर्म का आरोप लगा था।

रामदुलार गोंड उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर म्‍योरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन की थी। पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने पर पॉक्‍सो कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था।

रामदुलार के विधायक चुने जाने के बाद केस एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। मामले में बहस नवंबर में ही पूरी हो गई थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के तबादले के कारण फैसला नहीं आ सका था। नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्‍लाह खां ने पदभार ग्रहण करने के बाद मामले की सुनवाई की। शुक्रवार को कोर्ट ने रामदुलार को दोषी करार दिया। सजा पर फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा, यदि २ वर्ष से अधिक की सजा मिली तो विधायकी जा सकती है

 

Related Articles

Back to top button