छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

रायपुर दक्षिण उप चुनाव – कांग्रेस के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित आठ लोगों ने ख़रीदा नामांकन फार्म

उपचुनाव

छत्तीसगढ़ की VIP विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण पर होने वाले उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नामांकन के पहले दिन 8 आवदेन फॉर्म खरीदे गए. इनमें कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे भी शामिल रहे. उनके नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि प्रमोद दुबे ही इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं. वह पहले भी रायपुर दक्षिण से अपने प्रत्याशी होने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.

इन उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन आवेदन

आज लोकजन शक्ति पार्टी की श्रीमती जया राव, सुंदर समाज पार्टी के रामकुमार अजगल्ले, निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्वर गायकवाड़, राइट टू रिकॉल पार्टी के चंपालाल, निर्दलीय उम्मीदवार आशीष पांडे, धूं-सेना के नीरज सैनी, समाजवादी पार्टी के मनीष श्रीवास्तव, और इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रमोद दुबे ने नामांकन आवेदन खरीदा है।

Related Articles

Back to top button