उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

13 करोड़पति मंत्रियों के साथ नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं  पंचकूला के दशहरा मैदान में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ, इसके साथ ही 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.

परिवारवाद – राजनितिक परिवारों के 3 बेटे और बेटियों को मंत्रिमंडल में मौका – 6 बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, पूर्व मंत्री व राज्य सभा सभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी,            पूर्व मंत्री महावीर सिंह के बेटे राव नरबीर सिंह को भी मंत्री बनाया है

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के मौके पर हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं, ने शपथ लिया. कृष्णलाल के बाद राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. वो बादशाहपुर से एमएलए हैं. इनके बाद महिपाल ढांडा ने भी बतौर मंत्री शपथ ली. ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं. विपुल गोयल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना भी कैबिनेट मंत्री बने. वहीं, श्याम सिंह राणा को राज्य मंत्री बनाया गया है. वो रादौर से विधायक हैं. बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा को भी राज्यमंत्री बना गया. रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी नरवाना राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लिया. श्रुती चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है. आरती राव ने भी राज्यमंत्री का पदभार संभाला है. राजेश नागर और गौरव गौतम को भी राज्य मंत्री बनाया गया है.

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button