क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, Y श्रेणी के कमांडो भी नहीं बचा सके जान

हत्या के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका

मुंबई में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने दो आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया है. बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने के लिए 9.9 एमएम की पिस्तौल का इस्तेमाल किया था. हमले में इस्तेमाल हुई पिस्तौल को भी मुंबई पुलिस ने जब्त कर लिया है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिद्दीकी अपने बेटे और बांद्रा वेस्ट से विधायक जीशान के दफ्तर से निकल रहे थे तीन लोगों ने उनपर ये हमला किया था. तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने तुरंत ने पकड़ लिया था. क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप है. करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

बॉलीवुड से था गहरा कनेक्शन : सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी मुंबई के सबसे चर्चित आयोजनों में से थी इसमें नेताओं के साथ बलोवूड की हस्तियां भी शामिल होती थीं, 48 साल बाद काँग्रेस छोड़ एनसीपी में शामिल हुए थे

 

Related Articles

Back to top button