पाकिस्तान से आई मिठाई बांटने वाली खबर, सरहद पार बढ़ रही हिंदुओं की आबादी, मुश्लिम हुए कम, पाकिस्तानी हुक्मरान को आ रहे चक्कर
पाकिस्तान सांख्यकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, किसी मुस्लिम देश में पहली बार हुआ ऐसा

सरहदपार से बाजा फाड़ने और मिठाई बांटने वाली खबर बताने जा रहे हैं। पाकिस्तान में गुरुवार को सांख्यकीय रिपोर्ट पेश हुए हैं जिसने वहाँ के सरकार की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीते 7 सालों से पाकिस्तान के अंदर हिंदुओ की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी वर्ष 2017 के 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अब किसी भी मुस्लिम देश में हिंदू सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी बन गई है।
‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने गुरुवार को 7वीं आबादी और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए। 2023 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 2,40,458,089 थी। जिसमें से मुसलिमों की आबादी 96.35 प्रतिशत है। जो कि 2017 के मुकाबले 0.12 प्रतिशत घट गई है।

इधर हिंदुओं की आबादी 2017 के 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई। जो कुल आबादी की 1.61 % है। अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की आबादी में तेज दर से वृद्धि हुई है। ईसाइयों की जनसंख्या भी 26 लाख से बढ़कर 33 लाख हो गई।
अहमदियों की वास्तविक जनसंख्या के साथ-साथ कुल जनसंख्या में उनकी हिस्सेदारी में भी गिरावट देखी गई। उनके समुदाय की आबादी 2017 के 1,91,737 (कुल आबादी का 0.09 प्रतिशत) से 29,053 कम होकर 162,684 (कुल आबादी का 0.07 प्रतिशत) रह गई। सिख समुदाय की जनसंख्या 15,998 और पारसी समुदाय की 2,348 थी।



