
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही मानो ढेबर परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो। अनवर ढेबर शराब घोटाला, नकली होलोग्राम सहित अन्य मामलों लंबे समय से जेल में बंद है तो परिवार के अन्य सदस्य के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे। इस बुरे दिन से परिवार के सदस्य और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर भी अछूते नहीं हैं। हाल ही में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ पुलिस के साथ बदलूकी, मारपीट और बलवा और शासकीय काम मे बाधा पहुंचाने के मामले को लेकर एफआईआर की गई है। परेशान महापौर ढेबर ने एसएसपी संतोष सिंह को आत्महत्या करने की धमकी दे है। मेयर ने कहा कि एफआईआर वापस नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगा और चिट्ठी में आपका यानि एसएसपी संतोष सिंह का नाम लिखूंगा।
मेयर एजाज ढेबर एफआईआर को लेकर एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान ढेबर ने एसएसपी संतोष सिंह से कहा कि या ता मेरे खिलाफ हुई एफआईआर को शून्य करें या प्रदर्शन कर रहे सभी 25 हजार लोगों पर मामला दर्ज करें।
24 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इस दौरान कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। विधानसभा घेराव के दौरान रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में महापौर एजाज ढेबर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और गाली गलौज करते हुए नजर आए थे। भाजपा ने महापौर ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं अब पुलिस ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की थी।




