क्राइमराष्ट्रीय

गैंगस्टर के साथ भाग गई थी IAS अधिकारी की पत्नी, अब पति के दरवाजे पर जहर खाकर दे दी जान

कथित तौर पर एक बच्चे के अपहरण में थी शामिल

गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीनियर आईएएस अधिकारी के घर के बाहर उसकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आईएएस रंजीत सिंह जे की पत्नी कुछ महीने पहले तमिलनाडु के एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी।45 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का नाम सूर्या जे था।

गैंगस्टर सूर्या जे के गृहनगर तमिलनाडु का बताया जा रहा है। साथ ही सूर्या जे कथित तौर पर एक बच्चे के अपहरण के मामले में शामिल थी। पुलिस के अनुसार, सूर्या ने उस समय जहरीला पदार्थ खा लिया, जब उसके पति रंजीत कुमार जे ने सहयोगियों को निर्देश दिया कि वे उसे गांधीनगर के सेक्टर-19 स्थित अपने घर में न घुसने दें। कुमार गुजरात विद्युत विनियामक आयोग (जीईआरसी) के सचिव हैं।

पुलिस अधिकारी ने TOI को बताया, “कुमार शनिवार को सूर्या के साथ तलाक की अर्जी को अंतिम रूप देने के लिए बाहर गए थे। घर मे प्रवेश नहीं मिलने से नाराज होकर सूर्या ने जहर खा लिया और 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर फोन किया।” गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि पुलिस को तमिल में एक कथित सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस सूत्रों ने सुझाव दिया कि 14 वर्षीय लड़के के मदुरै अपहरण मामले में टीएन पुलिस की गिरफ़्तारी से बचने के लिए सूर्या अपने पति के घर गई होगी। इस मामले में सूर्या का नाम उसके कथित प्रेमी और स्थानीय गैंगस्टर “हाई कोर्ट महाराजा” और उसके सहयोगी सेंथिल कुमार के साथ सामने आया। उन्होंने कथित तौर पर बच्चे की मां के साथ पैसे के विवाद के चलते 11 जुलाई को लड़के का अपहरण कर लिया था। उन्होंने उसकी मां से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन मदुरै पुलिस ने लड़के को बचाने में कामयाबी हासिल की। ​​इसके बाद पुलिस ने सूर्या सहित सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि सूर्या ने कुमार को छोड़ दिया। लगभग 9 महीने पहले वह “हाई कोर्ट महाराजा” के साथ भाग गई थी। एसपी वासमसेट्टी ने कहा, “मुझे रिपोर्टों से पता चला कि सूर्या पर मदुरै में अपहरण का आरोप था, जिसके कारण वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुई होगी।” पुलिस के अनुसार, सूर्या अपने पति रंजीत कुमार जे के घर पहुंची थी। यहां महिला से नाराज उसके पति ने अपने यहां के स्टाफ को निर्देश दिया था कि वे उसे घर में न आने दें।

Related Articles

Back to top button