कंगना की ललकार, युद्ध के लिए रहो तैयार- खून से सना वीडियो किया ट्वीट
कंगना के ट्वीट मिनटों में हो गया वायरल

कंगना रनौत ने मुहर्रम को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों के हाथ में तलवार है और शरीर लहूलुहान है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने ऐसा ट्वीट कर बवाल मचा दिया है।
एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए ट्वीट में ऐसा हिंट दिया है कि हिंदुओं को भी इस तरह के युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए. हालांकि इस ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और भड़क गए हैं.
क्या लिखा मुहर्रम के लिए ऐसा?
कंगना ने ट्वीट किया- ‘ये अजीब डरावना है लेकिन इस तरह की दुनिया में सर्वाइव करने के लिए हिंदू पुरुषों को भी इस तरह के संग्राम की जरूरी ट्रेनिंग करनी चाहिए? माहौल देखते हुए खून गरम करने में कोई दिक्कत भी नहीं है…है क्या?

कंगना रनौत ने जैसे ही मुस्लिमों का ये वीडियो शेयर किया है तो यूजर्स भड़क उठे. एक यूजर ने हिमाचल पुलिस को टैग किया है. साथ ही लिखा- ‘ये महिला हिंदुओं को उकसा रही है. उन्हें खून गरम रखने और हिंसक होने के लिए कह रही है.’ दूसरे ने लिखा- ‘ये वाइई अच्छा नहीं है. लेकिन उन्हें इस्लाम में ऐसा करना पड़ता है.’ तीसरे ने लिखा- ‘ये वाकई दुखी करने वाला और डरावना व्यू है.’
ट्वीट के सपोर्ट में भी कई लोगों ने किया कमेंट्स
जहां कई हिंदू ग्रुप के लोग इस वीडियो पर हिंदुओं को भड़काने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं एक ग्रुप ऐसा भी है जो इस वीडियो क्लिप के समर्थन में उतर आया है. एक यूजर ने लिखा- ‘अपना खून गरम रखो’. दूसरे ने लिखा- ‘तैयार रहने में कुछ भी गलत नहीं है.’



