राजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

बिना कन्फर्म टिकट A.C. स्लीपर कोच में एंट्री ‘बैन’, वेटिंग टिकट को लेकर INDIAN RAILWAYS ने बदला नियम, मोटे जुर्माने का भी प्रावधान

असुविधा से बचने समय रहते काउन्टर टिकट करिए वापस

Indian Railway Waiting Ticket Rules:
रिजर्वेशन करवाने के बाद भी यात्रियों को भीड़ परेशान करती थी। ऐसे में सफर को आसान करने के लिए रेलवे ने वेटिंग टिकट के नियम में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक रिजर्वेशन कोच में सिर्फ कंफर्म रिजर्वेशन वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। वेटिंग टिकट वालों को भी आरक्षित कोच में जगह नहीं मिलेगी। चाहे आपने विंडो टिकट ही क्यों न लिया हो।

क्या है रेलवे का वेटिंग टिकट के लिए नया नियम ?

रेलवे के नियम के मुताबिक अगर आप IRCTC से ऑनलाइन वेटिंग टिकट बुक करते हैं तो उससे आप आरक्षित कोच में सफर नहीं कर सकेंगे। टिकट कंफर्म नहीं होने पर अपने आप आपका पैसा वापस रिफंड हो जाएगा। अगर आपने काउंटर से वेटिंग टिकट लिया है तो पहले लोग रिजर्वेशन कोच में वेटिंग टिकट के साथ घुस जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे टिकट काउंटर से खरीदे गए वेटिंग टिकट के साथ आप सिर्फ जनरल कोच में सफर कर सकेंगे। रिजर्वेशन या एसी कोच में सफर करने की छूट नहीं होगी। परेशानी से बचने के लिए आपको रेलवे के समयानुसार स्टेशन जाकर टिकट वापस कर पैसे लेना होगा।

वेटिंग टिकट के साथ रिजर्वेशन कोच में सफर करने पर क्या होगा ?

अगर आप वेटिंग टिकट के साथ आरक्षित बोगियों में सफर करते हैं तो टीटीई आपको अगले स्टेशन पर उतार सकता है। इतना ही नहीं पकड़े जाने पर शुरुआती स्टेशन से जहां तक यात्रा हो चुकी है वहां तक किराया और कम से कम 440 रुपये का जुर्माना आपसे वसूल सकता है।

Related Articles

Back to top button