
अरविंद केजरीवाल को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल न आखिरकार मान लिया है कि शुगर लेवल कम हुआ। संजय सिंह ने कहा ऐसी स्थिति में केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं या स्ट्रोक आ सकता है, मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनका वजन भी कम हुआ है।
जेल प्रशासन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया की वह घर का खाना जानबूझकर वापस करा देते है और जेल का खाना खाते है


तिहाड़ जेल प्रशासन की मेडिकल रिपोर्ट
केजरीवाल की हेल्थ पर जानकारी देते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जेल में 8.5 किलोग्राम वजन कम नहीं हुआ है। जैसा कि आप के मंत्री, सांसद और अन्य लोग दावा कर रहे हैं। एक अप्रैल को जब केजरीवाल पहली बार तिहाड़ आए थे, तब उनका वजन 65 किलोग्राम था। इसके बाद आठ और 29 अप्रैल को उनका वजन 66 किलोग्राम था। वे चुनाव प्रचार के लिए नौ अप्रैल को जेल से बाहर आए और दो जून को वापस जेल आ गए। उस दिन यानी दो जून को उनका वजन 63.5 किलोग्राम था। इसके बाद 14 जुलाई को उनका वजन 61.5 किलोग्राम था।



