रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) को मिला भारत सरकार से ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट
बायलर

रायपुर : IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) को भारत सरकार के व्यापार चिन्ह अधिनियम-1999 के अंतर्गत ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, इस सर्टिफिकेट के प्राप्त होने से IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) अब एक ब्रांड नेम बन कर लीगल तौर पर भारत में स्थापित हो गया है। ज्ञात हो कि पावर इंजीनियर मिथिलेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) ने विगत 13 वर्षों से भारत में एनर्जी और पावर सेक्टर के प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है।
IBCS Trademark Registration Certificate
IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) के ब्रांड नेम के रूप में स्थापित होने के पश्चात अब ट्रेनिंग के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नित नए मापदंड स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे है। IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) के फैकल्टी श्रीमान दीनानाथ अकेला, श्रीमान किरण कुमार पात्रा, श्रीमान पराग रामटेके, श्रीमान कश्यप ठक्कर और श्रीमान राहुल रतन गौतम ने ख़ुशी व्यक्त की है और भविष्य में भी दोगुने उत्साह से प्रशिक्षण देने का प्रण लिया है साथ में IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) के शुभ चिंतको और सेवा लेने वाले स्टूडेंट्स में भी ख़ुशी की लहर है। जैसा कि IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) को वर्ष 2021 में इंडियन अचीवर्स अवार्ड और 2022 में भारतीय सेवा रतन अवार्ड और वर्ष में 2023 में IOCL(इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड) प्रशंसा प्रमाण पत्र और अब 2024 मे यह ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) कि पूरी टीम विगत कई वर्षों से भारत में पावर और एनर्जी सेक्टर में ट्रेनिंग दे रही है। IOCL (इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड) HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड) HMEL (HPCL मित्तल एनर्जी लिमिटेड) इत्यादि अनेको सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओ में भी IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) की टीम ट्रेनिंग देने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है जिससे हमारा देश सुरक्षित, कुशल और स्मार्ट होने के तरफ आगे बढ़ता जा रहा है। IBCS (इंडियन BOE कोचिंग सर्विसेज) की डायरेक्टर श्रीमती शैवलिनी सिंह ने अपने पूरी टीम और शुभचिंतकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है और देश की प्रगति में अपना प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।




