राजनीतिराष्ट्रीय

शर्त हारने पर पूर्व मंत्री को बदलना पड़ा अपना नाम, मोदी के चहेते पवन कल्याण को दी थी चुनौती

कराटे में ब्लैक बेल्ट, फिल्मों में खुद ही करते हैं स्टंट, अब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री

 

Andhra Elections 2024: युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता मुद्रगदा पदमनाभम ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘पदमनाभा रेड्डी’ कर लिया है। वरिष्ठ YSRCP नेता ने हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान राज्य के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को हराने और ऐसा करने में विफल रहने पर अपना नाम बदलने का वादा किया था।

पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र में कल्याण की जीत के बाद 70 वर्षीय रेड्डी ने अपना नाम बदल लिया। चुनावों से पहले YSRCP नेता ने कल्याण को हराने की चुनौती दी थी। पीटीआई के मुताबिक रेड्डी ने कहा कि, ”किसी ने मुझे अपना नाम बदलने के लिए मजबूर नहीं किया। मैंने अपनी इच्छा से इसे बदला।” हालांकि उन्होंने जनसेना प्रमुख के प्रशंसकों द्वारा उनसे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत की।

रेड्डी ने कहा, ”जो युवा आपसे (कल्याण से) प्यार करते हैं, वे लगातार मुझे अपशब्द कह रहे हैं। मेरे हिसाब से यह सही नहीं है। गाली देने के बजाय एक काम करो…हमें (परिवार के सभी सदस्यों को) खत्म कर दो।” कापू समुदाय के एक प्रमुख नेता और सरकार में पूर्व मंत्री रेड्डी ने कापू आरक्षण के लिए अभियान चलाया है। चुनाव से कुछ महीने पहले ही रेड्डी YSRCP में शामिल हुए थे।

इस आरक्षण अभियान के दम पर उन्हें भरोसा था कि वे आंध्र प्रदेश के पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र पवन कल्याण को हरा देंगे लेकिन पावर स्टार के सामने उनकी न चली।

आंध्रप्रदेश के सत्ताधारी पार्टी की सहयोगी जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण साउथ की फिल्मों के सुपर स्टार हैं। वे कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। उनकी छवि एक हिन्दूवादी नेता के रूप में है। बे समय समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से इसे पुख्ता भी करते रहते हैं। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान भी इन्हें न्योता भेजा गया था। इन्ही कारणों से वे पीएम मोदी के चहेते हैं।

जानिए, आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण के बारे में..

आंध्र प्रदेश की सरकार ने एक्टर से राजनेता बने पवन कल्याण को वाई-प्लस सिक्योरिटी के अलावा बुलेटप्रूफ कार भी अलॉट की है। पवन कल्याण के पास पंचायत राज, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और वन मंत्री का जिम्मा है।

पवन कल्याण ने तीन शादियां कीं। पहली मैरिज 1997 में नंदिनी से हुई पर उनके साथ यह रिश्ता सिर्फ 10 साल तक ही चल सका। दूसरी शादी रेणु देसाई (एक्ट्रेस और को-स्टार) से 2008 में की। पवन कल्याण को उनसे दो बच्चे भी हुए लेकिन यह 2012 में टूट गई। फिर तलाक के बाद पवन कल्याण ने तीसरा विवाह किया। उन्होंने रशिया की मॉडल अन्ना को जीवनसंगिनी बनाते हुए उनसे विवाह रचाया। पवन कल्याण को अन्ना से एक बेटा है, जबकि उनकी कुल चार संताने हैं।

बच्चों से इतर उनके पास लगभग 12 गाड़ियां (कार) हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, एक्टर से नेता बने पवन कल्याण की संपत्ति में पिछले पांच साल के दौरान 215% से अधिक की वृद्धि हुई। आंध्र प्रदेश विस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान पवन कल्याण ने 164.52 करोड़ रुपए की पारिवारिक संपत्ति घोषित की।
जन सेना नेता के पास 41.65 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 14 करोड़ रुपए की 11 गाड़ियां (मर्सिडीज और रेंज रोवर आदि) हैं।

Related Articles

Back to top button