अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी हुई सही, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत, कल जेल से बाहर आ सकते हैं “आप” के मुखिया
आतिशी सिंह ने कहा 'सत्यमेव जयते'

18 दिन बाद अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी सही हो गई। अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को कहा था कि भाजपा सरकार उन्हें ज्यादा दिन जेल में नही रख सकती और वे जल्द ही बाहर आएंगे। आज 20 जून को सुनवाई के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी।
केजरीवाल को एक लाख के निजी मुचलके पर मिली है। वे शायद कल जेल से बाहर आएंगे। ED ने बांड पेेेश करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। ED इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट मेंं आदेश के खिलाफ याचिका डाल सके।
आदेश के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री ने X पर सत्यमेव जयते पोस्ट किया है। केजरीवाल कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद थे। चुनाव प्रचार के लिए कोर्ट ने उन्हें पैरोल पर बाहर भेज था। 2 जून को कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर कर दिया। जेल दाखिल होने के दौरान उन्होंने समर्थकों और आम जनता से जल्द वापसी का वादा किया था।




