
IPS Anu Beniwal: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ जिससे वे काफी दिनों तक परेशान रहीं। असल में आईपीएस अनु बेनीवाल का एक शख्स 20-25 दिनों से पीछा कर रहा था। वह अनु बेनीवाल के पल-पल की खबर रखता था और लाइव लोकेशन शेयर करता था। अनु बेनीवाल को वह शख्स अक्सर अपने आसपास दिखता था, शुरुआती दिनों में तो उसे नजरअंदाज कर देती थीं। लेकिन शख्श रात को भी पीछा करने लगा। लेकिन एक रात एक छोटे हादसे के दौरान भी शख्स आसपास दिखा। जिसके बाद जिले की पुलिस हरकत में आई और योजना बनाकर उसे धर दबोचा।
पकड़े गए शख्स का नाम आमिर खान है, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह लगातार आईपीएस अनु बेनीवाल की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। उसके फोन में कई व्हाट्सएप भी मिले, जहां आईपीएस अनु बेनीवाल का लोकेशन शेयर था। जांच में ये बात पता चला कि आरोपी आमिर खान खनन माफिया है। उसके कई डंपर चलते हैं और इसी वजह से वह अनु बेनीवाल का लोकेशन ट्रेस करता था। ताकि IPS पर डरा सके। लेकिन जब वह पुलिस के अनु के हाथ आया तो उसकी हेंकड़ी निकल गई। आमिर ने बताया कि वह अनु को इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी समझ रहा था। उसे नहीं पता था कि अनु भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं और दोबारा ऐसा नहीं करने की शपथ ली।


आईपीएस अनु बेनीवाल ने आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ से शादी की है। आईपीएस अनु बेनीवाल और उनके पति आईपीएस आयुष जाखड़ दोनों ने 2022 का अटेम्प्ट दिया था। इसी अटेम्प्ट में दोनों का सेलेक्शन हो गया था।
आईपीएस अनु बेनीवाल दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली हैं। आईपीएस अनु बेनीवाल ने फिजिक्स ऑनर्स में बीएससी और एमएससी की है। अनु बेनीवाल ने ग्रेजुएशन डीयू के हिंदू कॉलेज से की। अनु ने नैनो साइंस के पहलुओं पर भी रिसर्च किया है।

अनु बेनीवाल ने जून 2018 में पहला यूपीएससी अटेम्प्ट दिया था। उसके बाद दूसरा अटेम्प्ट 2019 में दिया, जिसमें प्रीलिम्स तो निकला लेकिन मेन पेपर में असफल हो गईं।

वहीं तीसरे अटेम्प्ट में अनु बेनीवाल सफल तो हो गई थीं लेकिन रैंक से संतुष्ट नहीं थीं। इसलिए उन्होंने 2022 में फिर से कोशिश की और ऑल इंडिया 217 रैंक लाईं।



