महिला सिपाही संग होटल में ‘इलू-इलू’ कर रहे थे DSP, ADG ने डिमोट कर सिपाही बना दिया, अब पीटी-परेड करते बीतेगा दिन
Uttar Pradesh Police has demoted Deputy Superintendent of Police Kripa Shankar

DSP caught in hotel with a female constable
मामला बुलडोजर बाबा यानी योगी बाबा के प्रदेश का है। प्रदेश में उन्नाव जिला है, जहाँ के DSP यानी उप पुलिस अधीक्षक थे, कृपा शंकर कनौजिया जी यानी फोटो वाले साहब…
हर रोज ड्यूटी पर तैनात साहब, ऑफिस के लिये जरा भी लेट नहीं होते, घर का काम चाहे महीनों पेंडिंग हो लेकिन पुलिस सेवा में कोताही का ‘नो चांस’..
पत्नी- बच्चे उनकी इस आदत से भयंकर परेशान रहते… वैसे इनके कर्तव्यपरायणता के पीछे एक और कारण था, जो आगे पता चलेगा..

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब DSP जो जिले में CO यानी सर्किल ऑफिसर के पद पर नियुक्त थे, ने एक दिन विभाग से छुट्टी ले ली। सबको चौंका कर मातहतों को डोंट डिस्टर्ब का जुबानी आदेश दे दिया और अज्ञातवास में चले गए।
इस दौरान साहब में CUG यानी सरकारी वाला और पर्सनल नंबर दोनों स्विच ऑफ कर दिया। कई दिन तक गायब होने के बाद बीवी जब ढूंढते हुए ऑफिस आई तो बोला गया कि साहेब तो जरूरी काम बता छुट्टी पर हैं। ढुंढाई पर भी साहब नही मिल रहे थे।

पत्नी की गुहार पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित की फोन नंबर का लास्ट लोकेशन ट्रेस किया गया तो पता चला कि कानपुर के एक होटल में अंतिम बार फोन स्विच ऑफ हुआ है। पुलिस वाले अपने साहब की खोज खबर लेने पहुंचे तो वहां ‘वो’ भी मिली। ये ‘वो’ कोई और नहीं ऑफिस की ही एक महिला सिपाही थी। जिसके संग साहब होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे! इलू-इलू का मतलब समझा रहे थे।
पत्नी की पिटाई के बाद मामला जब मामला पुलिस के आला अफसरों और राज्य सरकार तक पहुंचा तो पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में DSP कृपा शंकर को डिमोट कर कांस्टेबल बना दिया गया। साथ मे इन्हें गोरखपुर में 26 वाहिनी पीएसी भेज दिया गया है। जहाँ हर रोज पीटी और परेड करते दिन बीतेगा।



