क्राइमछत्तीसगढ़

कांग्रेस के पार्षद ने पत्नी के प्रेमी को डंडे से पिट-पीटकर मार डाला पार्षद पति-दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग रह रही थी; लाठी-डंडे से किया प्रहार

मुंगेली

बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्षद ने अपनी पत्नी के प्रेमी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, दो बच्चों की मां उसे छोड़कर प्रेमी के घर रह रही थी।

राहुल कुर्रे उर्फ़ दिलीप कुर्रे मुंगेली जिले से वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस का पार्षद है उसकी पत्नी सुकृति कुर्रे उसे छोड़कर बलौदाबाजार के चंदेरी गांव में अपने प्रेमी (सरकारी  कर्मचारी) नन्द कुमार पात्रे के घर रहती थी जिसे वापस ले जाने के लिए 2 जून को माँ और भाई समेत अलग अलग बाइक में 10-12 लोगों के साथ मुंगेली से चंदेरी आया था।

रात को दिवार फांदकर अंदर घुसे और आँगन में रखे लाठी-डंडे से प्रेमी और परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमे नन्द कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाकि घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया

एसडीओपी आशीष अरोरा ने बताया की पहली नजर में यह मामला अवैध सम्बन्ध का लग रहा है |  

Related Articles

Back to top button