छत्तीसगढ़

दिल में हो रहा था दर्द, मरीज को अल्कोहल चढ़ाकर किया इलाज, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का अनोखा प्रयोग…

एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने बचाई जान

छत्तीसगढ़ के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट के डॉक्टरों ने नसों में अल्कोहल का इंजेक्शन उसका ऑपरेशन किया है, इतना ही नहीं ऑपरेशन के दौरान मरीज को कृत्रिम हार्ट अटैक भी दिया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. स्मित श्रीवास्तव इस इलाज को अल्कोहल सेप्टल एब्लेशन प्रक्रिया बता रहे। ऑपरेशन के बाद हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी नामक बीमारी से पीड़ित 32 साल के युवक अब स्वस्थ है।

जानिए क्या है हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी

डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी एक वंशानुगत स्थिति है, जिसमें दिल की मांसपेशी असामान्य रूप से मोटी हो जाती है। दिल की मांसपेशी मोटी हो जाने की वजह से दिल के लिए खून पंप करना कठिन हो जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को सांस फूलना, सीने में दर्द या दिल की असामान्य धड़कन जैसी समस्याएं हो सकती है।

जानिए क्या है अल्कोहल सेप्टल एब्लेशन प्रक्रिया

अल्कोहल सेप्टल एब्लेशन प्रक्रिया हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी बीमारी के उपचार के लिए एक नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है। यह अल्कोहल सेप्टल एब्लेशन कैथेटर के सहारे की जाने वाली प्रक्रिया है। कैथेटर के सिरे पर एक गुब्बारा होता है।यह तकनीक कोरोनरी एंजियोप्लास्टी के समान है, जिसमें एक्स-रे और इकोकार्डियोग्राफी के सहारे धमनी में शुद्ध अल्कोहल की एक छोटी मात्रा डाली जाती है। अल्कोहल दिल की कुछ मांसपेशियों की कोशिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे दिल से होकर शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है. इस प्रक्रिया के बाद बलून को शरीर से बाहर निकाल देते हैं।

Related Articles

Back to top button