उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर केजरीवाल को 5 जून तक की न्यायिक हिरासत

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली की एक कोर्ट ने सीएम को पांच जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की जमानत दी है। मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आज मैं फिर तिहाड़ जेल जा रहा हूं। मैंने इन 21 दिनों में से एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने सिर्फ AAP के लिए नहीं बल्कि कई पार्टियों के लिए प्रचार किया।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘आप’ के मुखिया केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 (जो विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) में कथित घोटाला मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगस्त 2022 में एफआईआर दर्ज की थी। ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की वैधता को केजरीवाल ने चुनौती दी, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button